अपर पुलिस अधीक्षक ने फरेंदा एवं बृजमनगंज स्थित पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

 

 

महराजगंज जनपद मे  विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ द्वारा ब्लॉक फरेंदा एवं ब्लॉक बृजमनगंज स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्वाचन के दौरान सतर्कता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *