मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सोहगीबरवा थाना क्षेत्र में बालिकाओं/महिलाओ को नए कानून, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आज दिनांक 23.10.2026 को थाना सोहगीबरवा की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना क्षेत्र में में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं/महिलाओ को नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए इनके उन्मूलन में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में बताया गया। इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस दौरान उ0नि0 शिवप्रसाद यादव , हे0का0 दिनेश प्रजापति, म0आ0 रूपाली पांडेय मौजूद रही।
महराजगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने तथा आमजन को जागरूक करने हेतु निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *