एक माह की फीस के लिए सातवीं के छात्र को परीक्षा से रोका, छात्र रोते हुए घर पहुंचा

 

गोरखपुर जनपद के झुंगिया चुंगी स्थित एक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सातवीं कक्षा के छात्र को कथित रूप से एक माह की फीस बकाया होने के कारण विज्ञान की परीक्षा में बैठने से रोक दिए जाने का मामला सामने आया है। परीक्षा से वंचित होने के बाद छात्र रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन ने छात्र के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।

झुंगिया चुंगी के पास स्थित एक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार की सुबह सातवीं कक्षा के छात्र को विज्ञान की परीक्षा में बैठने नहीं देने का आरोप लगा है। छात्र के अनुसार, सुबह प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा अध्यापिका बच्चों की फीस की स्थिति की जांच कर रही थीं। इसी दौरान यह कहकर उसे परीक्षा से रोक दिया गया कि उसकी एक माह की फीस बकाया है। छात्र का कहना है कि उसे विद्यालय की ओर से परीक्षा का प्रवेश पत्र पहले ही जारी किया जा चुका था। इसके बावजूद परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा से वंचित होने पर वह रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।घटना के बाद परिजनों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि छात्र का प्रवेश पत्र जारी किया जा चुका था तो उसे परीक्षा देने से रोकना उचित नहीं है। वहीं, इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो प्रबंधन ने छात्र द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि किसी भी छात्र को फीस के कारण परीक्षा से नहीं रोका गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *