कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल से लोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल

 

रायबरेली सदर क्षेत्र के राही ब्लॉक स्थित लोधवारी गांव में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

इस अवसर पर कमला फाउंडेशन के सहयोग व महिला कल्याण विभाग की तरफ से बालिकाओं के लिए सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं और महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करना रहा। पूनम सिंह ने कहा कि बालिकाओं का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा तभी वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी और समाज सशक्त दिशा में आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूनम सिंह ने महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

इसके साथ ही उन्होंने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181, 1930 (साइबर अपराध), 112 (आपात सेवा) और 1090 (महिला सुरक्षा) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का तत्काल उपयोग किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग में जिला समन्वयक शैफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी का विशेष सहयोग रहा व शालिनी सिंह, सीमा सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने कमला फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में पूनम सिंह ने कहा कि कमला फाउंडेशन भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *