क्षेत्राधिकारी के औचक निरीक्षण से मचा हडकम्प विवेचकों के अर्दली रूम में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह द्वारा थाना चौक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, हवालात, अभिलेखों एवं थाना परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण उपरांत विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन तथा प्रभावी अभियोजन पर विशेष बल दिया।

उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश देते हुए पुलिस कर्मियों को जनसुनवाई के दौरान आमजन के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार कर शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *