आगामी श्रावण माह, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न पर्व-त्योहारों की तैयारियों को लेकर पुलिस कर्मियों को किया गया ब्रीफ

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में रविवार को जनपद के समस्त थानों पर संवाद दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों ने थाना कार्यालयों में समस्त पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर आगामी श्रावण माह, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा ड्यूटी के प्रभावी संचालन के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेश-निर्देशों से सभी पुलिस कर्मियों को अवगत कराया गया तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, अनुशासित कार्यशैली, बेहतर समन्वय एवं आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

संवाद दिवस के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

जनपद के सभी थानों पर आयोजित संवाद दिवस का उद्देश्य पुलिस बल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *