आगामी श्रावण माह एवं त्योहारों के दृष्टिगत नौतनवा कस्बे में हुआ फ्लैग मार्च

महराजगंज जनपद में आगामी श्रावण माह, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न पर्व-त्योहारों को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के नेतृत्व में थाना नौतनवा पुलिस द्वारा कस्बा नौतनवा के प्रमुख संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं असत्य सूचनाओं का प्रसार न करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर देने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।

महराजगंज पुलिस जनपदवासियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा आगामी त्योहारों के दौरान नियमित गश्त, सतर्क निगरानी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *