15 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसामलिक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 09.09.2026 को समय 20:35 बजे थाना परसामलिक पुलिस टीम द्वारा बहद ग्राम झिंगटी, एसएसबी कैम्प से करीब 400 मीटर पूर्व चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 15 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद शराब में 300 एमएल की 12 शीशी किसमिस सॉफ नामक कंपनी तथा 03 शीशी ब्लैक टाइगर नामक कंपनी की शामिल हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त मुद्रेश पुत्र लक्ष्मण, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम झिंगटी, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के विरुद्ध मु0अ0सं0 74/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *