एस पी महराजगंज ने ठूठीबारी थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण मचा हड़कम्प

 

 

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज  शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा आज दिनांक 22.06.2026 को थाना ठूठीबारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, मालखाना, हवालात तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव का गहन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न पंजिकाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उनके अद्यतन रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं, शिकायतों एवं जनसुनवाई से संबंधित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त व्यवस्था, महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष बल देते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रभावी गश्त व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, ताजिया जुलूस मार्गों पर समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *