N B W से सम्बंधित 01 नफर वारंटी हुआ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना कोल्हुई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा मु0/वाद सं0-725/2021 से संबंधित भानु कहार पुत्र लौटन कहार, निवासी ग्राम कुशहा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज (उम्र 35 वर्ष) को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 323/504/506 भादवि एवं धारा 3(1)(x) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *