संतराज यादव के आत्मीय स्वागत से गोरखपुर भाजपा कार्यालय में दिखा संगठन का जोश

 

प्रदेश महामंत्री अभिराज मिश्रा के प्रथम आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने लगाए उत्साह के नारे

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिराज मिश्रा के प्रथम गोरखपुर आगमन पर भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी संत राज यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिराज मिश्रा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनके नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया।
संत राज यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, आपसी समन्वय और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर ही पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि अभिराज मिश्रा के गोरखपुर क्षेत्र के नए प्रभारी के रूप में आगमन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करें। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
वहीं अभिराज मिश्रा ने संत राज यादव सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और जनता से उनके सीधे जुड़ाव में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। संत राज यादव द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *