श्यामदेउरवा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में 12 घंटे के भीतर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना विवरण- दिनांक 24.07.2026 को वादी गुलशन साहनी पुत्र शिवनरायन साहनी, निवासी कुड़वा उर्फ मुड़कटिया टोला लगड़ी, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज द्वारा थाना श्यामदेउरवा पर तहरीर दी गई कि पुरानी रंजिश को लेकर अजय साहनी पुत्र भोरीक साहनी एवं भरथरी साहनी पुत्र अमेरिका, निवासीगण कुड़वा उर्फ मुड़कटिया टोला लगड़ी, थाना श्यामदेउरवा ने उनकी माता रुखमिना (उम्र लगभग 40 वर्ष) के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा पर मु0अ0सं0 214/2026, धारा 105/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों अजय साहनी पुत्र भोरिक साहनी व भरथरी साहनी पुत्र अमेरिका साहनी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभिक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *