ठूठीबारी पुलिस द्वारा 22 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, रोकथाम जुर्म जरायम तथा अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी निचलौल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान गड़ौरा बाजार से एक महिला को अवैध नेपाली शराब के साथ हिरासत में लिया गया।

अभियुक्ता के कब्जे से 22 शीशी (प्रत्येक 300 ML, कुल 6.6 लीटर) ‘किस-मिस सौंफ’ ब्रांड की अवैध नेपाली शराब बरामद की गई है। इस संबंध में थाना ठूठीबारी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *