अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हडकम्प जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज जनपद के थाना पनियरा के जंगल बांकी रेंज, अंतर्गत बभनौली परतावल मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्टे से उत्तर दिशा की ओर दौलतपुर में गुरुवार को तरहरे दोपहर में एक अज्ञात महिला का पुराना शव एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र सिंह अपने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में लगे रहे।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को तेज आंधी के साथ बारिस हुई थी इस कारण बृहस्पतिवार को जंगल में आम जनता का आवागमन अधिक रहा जंगल में लकड़ी बौनने के लिए गयी कुछ महिलाओं ने शव को देखा और शोर मचाया किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना की गंभीरता से लेते हुए पनियरा पुलिस उत्काल मौके पर पहुंच कर शव की जांच पड़ताल में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक अभी डेड बॉडी का पहचान नहीं मिला है।

शव को देखने से लग रहा था कि शव लगभग 20 दिन पुराना होगा शव के नीचे का हिस्सा सड़ कर लटक गया है और ऊपर शरीर पर कोई वस्त्र नहीं दिख रहा था सिर्फ मांस दिखाई पड़ रहा था।

मृतक महिला गले में लाल धागे में मंगल सूत्र पहने हुए है और दोनों हाथों में कंगन व लाल चूड़ी दिख रही है। उक्त महिला ने जंगल में जा कर आत्महत्या की या उसकी हत्या करके जंगल में पेड़ से लटका दिया गया अथवा कुछ और कहानी है यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जंगल में महिला का शव होने की सूचना मिली सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचा। अज्ञात महिला का पुराना शव है शिनाख्त कराने का प्रयास के साथ ही पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *