उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
30/10/2026
काठमाण्डौ,नेपाल – जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वे भारतीय धरती से शक्तिशाली मिसाइलों और ड्रोन का परीक्षण करने की योजना बना रहे हैं।
जापान ने मिसाइल प्रक्षेपण की संभावनाएं तलाशने के लिए अपने कुछ अधिकारियों को भारत भेजा है।
इन अधिकारियों का उद्देश्य यह जांचना है कि क्या जापान अपनी शक्तिशाली लंबी दूरी की मिसाइलों और हमलावर ड्रोन का परीक्षण कर सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन मिसाइलों में ‘टाइप-25’ मिसाइल भी शामिल है जो एक एंटी-शिप मिसाइल है।
जापान को भारत में मिसाइल परीक्षण की आवश्यकता क्यों है
= जापान चीन के खिलाफ लंबी दूरी की मिसाइलों का जखीरा तैयार कर रहा है।
= जापान के साथ समस्या यह है कि वह एक छोटा और घनी आबादी वाला देश है और उसके पास इतनी जमीन नहीं है जिससे वह लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण कर सके और ड्रोन पर हमला कर सके।
= जापान के पास लाइव-फायर परीक्षणों के लिए पर्याप्त परीक्षण रेंज नहीं हैं।
= उत्तर कोरिया, चीन और रूस के खतरों को देखते हुए जापान फिर से अपनी युद्ध क्षमताएं बढ़ा रहा है। वह काउंटरस्ट्राइक की क्षमता बढ़ा रहे हैं।
जापान की ‘ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ (जीएसडीएफ) के एक अधिकारी ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है।
जीएसडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मासायोशी अराई ने राजधानी टोक्यो में पत्रकारों से बात करते हुए पुष्टि की है कि जापानी अधिकारी यह जांचने के लिए भारत गए हैं कि क्या 1000 किलोमीटर की रेंज वाली ‘टाइप-25’ एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण भारत से किया जा सकता है या नहीं। उन्होंने इसे ‘बड़ी चुनौती’ बताया है।
= भारत का चीन के साथ भी सीमा विवाद है और भारत के पास लंबी दूरी की मिसाइलों के परीक्षण का लंबा अनुभव है, इसलिए जापान भारत पर भरोसा कर रहा है।
= जापान ओडिशा के चांदीपुर और अब्दुल कलाम द्वीप से अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण कर सकता है।
= जापान न सिर्फ भारत से मदद ले रहा है बल्कि उसने ऑस्ट्रेलिया के साथ भी ऐसा ही समझौता किया है।
एनएचके की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जापानी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में लगभग एक सप्ताह के लिए भारत का दौरा किया था।
इस दौरान उन्होंने कई जगहों का निरीक्षण किया. अराई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जापानी अधिकारियों ने अपने भारत दौरे के दौरान छोटे ‘अटैक ड्रोन’ के परीक्षण की संभावनाओं पर भी चर्चा की है।
अगर जापान भारत में मिसाइलों का परीक्षण करता है तो चीन पर क्या असर होगा
अगर जापान भारत से मिसाइलों का परीक्षण करता है तो इसका चीन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ेगा।
चीन को हमेशा से यह डर सताता रहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश उसे चारों तरफ से घेर रहे हैं और भारत की ओर से जापान के मिसाइल परीक्षण से उसे काफी परेशानी होगी।
इसका चीन को सीधा संदेश है कि भारत और जापान काफी करीब आ गए हैं।
चीन कभी पाकिस्तान, कभी बांग्लादेश तो कभी मालदीव को भारत के खिलाफ मोहरा बनाता है और उसे प्रॉक्सी के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश करता है।
लेकिन भारत और जापान के बीच इस तरह की सैन्य साझेदारी चीन के लिए ‘शह-मात’ वाली स्थिति होगी।
चीन के लिए क्यों घातक है ‘टाइप-25’ एंटी-शिप मिसाइल
जापान भारतीय धरती से ‘टाइप-25’ एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण करने की योजना बना रहा है।
यह 1000 किमी की रेंज वाली लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल है।
पूर्वी चीन सागर में जापान हमेशा से ही चीनी नौसेना से परेशान रहा है। इस इलाके में अक्सर चीनी युद्धपोत पहुंचते रहते हैं, ऐसे में यह मिसाइल काफी घातक साबित हो सकती है।
इस मिसाइल की मारक क्षमता पूर्वी चीन सागर से ताइवान जलडमरूमध्य तक होगी।
भारत की मदद से जापान के पास एक ऐसी मिसाइल होगी जो चीनी युद्धपोतों को एक झटके में समुद्र में डुबाने के लिए काफी है।
कुल मिलाकर, अगर जापान भारतीय धरती से अपनी लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण करता है, तो यह इन दोनों देशों के बीच विश्वास का अंतहीन स्तर माना जाएगा।
जापान अपनी मिसाइल भारत लाएगा और यहीं से लॉन्च करेगा. यह आत्म-विश्वास की पराकाष्ठा है।
मिसाइल क्षमताओं और परीक्षण रेंज को साझा करने का मतलब है कि रक्षा समझौता कागज से जमीन पर आ गया है।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
