भारत-नेपाल सीमा पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में , नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

 

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक  शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस एवं एसएसबी 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया

जिसमे लक्ष्मीपुर हरखपुरा सीमा चौकी पर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई तलासी में  उसके कब्जे से नेपाली ब्रांड “किस-मिस सौंफ” शराब की कुल 90 शीशियां (प्रत्येक 300 एमएल), कुल 27 लीटर, बरामद की गईं। बरामद शराब तीन गत्तों में रखी हुई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम साहनी उर्फ लालू, पुत्र रमेश साहनी, निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 20 वर्ष, के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ठूठीबारी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है

 

 

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *