बिजली कटौती से इंदिरा नगर बेहाल, उमस भरी गर्मी में लोगों का फूटा गुस्सा

11 केवी लाइन के कार्य ने बढ़ाई परेशानी, घंटों अंधेरे में रहे मोहल्ले, सड़कों पर रात तक भटकते रहे लोग

रायबरेली। इंदिरा नगर और आवास विकास ए, बी व सी ब्लॉक में पिछले एक सप्ताह से जारी घंटों की बिजली कटौती ने लोगों का सब्र तोड़ दिया है। शनिवार को 11 केवी लाइन पर कार्य के लिए दोपहर 3:10 बजे शटडाउन लिया गया, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे उमस भरी गर्मी में हजारों लोग पानी, पंखे और रोशनी के लिए तरसते रहे।
बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही, मोटरें बंद रहीं और इनवर्टर जवाब दे गए। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक परेशान रहे, जबकि घुटन से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग देर शाम तक घरों से निकलकर सड़कों पर टहलते दिखाई दिए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन बिना समुचित व्यवस्था के घंटों बिजली आपूर्ति ठप रखना जनता पर अतिरिक्त बोझ है। लोगों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर विद्युत विभाग को कार्य शीघ्र पूरा कराने और अनियोजित बिजली कटौती पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *