भाजपा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह  व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह ने छठ घाट का फीता काटकर किया उद्घाटन

 

आज ग्रामसभा चुनवटिया टोला बरगदही में विधायक निधि द्वारा 9.50 लाख के लागत बने छठ घाट का विधायक सुपुत्र, भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह ने सयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित “एक परिवार, एक पौधा” कार्यक्रम को संबोधित किया।

निर्भय सिंह ने कहा कि,
‘पर्यावरण की रक्षा सिर्फ एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समस्त समाज की होती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति जितने पौधे लगाते हैं उतने की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। एक परिवार मिलकर एक पौधा लगाए और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लें तो यह अभियान रामबाण सिद्ध होगा।’

चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि,
पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी एक पौधा लगाए तो पर्यावरण को सुरक्षित रखने में विद्यार्थी की अहम भूमिका होगी। विद्यार्थियों की भूमिका हर क्षेत्र में बृहद है।

उक्त कार्यक्रम के आयोजक मनमोहन गुप्ता को युवा नेता निर्भय सिंह ने शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान वहां मण्डल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष परतावल उमेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सुभाष यादव, एबीवीपी जिला संयोजक अंकित चौधरी, विधानसभा फरेंदा के प्रभारी वीरेंद्र चौहान, पूर्ण प्रांतीय परिषद सदस्य मोलई, नगर सह मंत्री खुशी अग्रहरी, RKM संयोजक श्रेया यादव, अखिल प्रताप सिंह, अखंड शुक्ला, बबलू सिंह, जयप्रकाश, मयंक मणि त्रिपाठी, अभिनव, टाइगर सहित तमाम जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *