ऊंचाहार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत


ऊंचाहार (रायबरेली): लखनऊ-प्रयागराज बाईपास पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की असमय मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना सवैया हसन गांव के पास उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के वक्त रामचंद्रपुर गांव के निवासी सतीश कुमार अपने पिता दिलीप के साथ कंदरावां गांव स्थित गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। स्थानीय राहगीरों की सूचना पर तत्काल एम्बुलेंस बुलाई गई और दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊंचाहार ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इस दोहरी मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कोतवाल ओम प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *