महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम/अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ‘साइबर फ्रॉड/हॉटस्पॉट अभियान’ के अंतर्गत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी साइबर शशीमौली पाण्डेय एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मो. रशीद खाँ के प्रभावी नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सघन पूछताछ के उपरांत दिनांक 29 जुलाई 2026 को वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 46/2026, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 61(2), 3(5) बीएनएस, भारतीय दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 42 तथा आईटी एक्ट की धारा 66C एवं 66D के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना जनपद महराजगंज पर अभियोग पंजीकृत है।
अपराध का तरीका-
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के नाम पर फर्जी अथवा अन्य व्यक्तियों के दस्तावेजों से प्राप्त सक्रिय सिम कार्डों का उपयोग कर SIM Box संचालित करता था। इसके माध्यम से इंटरनेट (VoIP) से प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय कॉलों को स्थानीय मोबाइल कॉल में परिवर्तित कर भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता था। इस प्रक्रिया से कॉल की वास्तविक उत्पत्ति छिप जाती थी, जिससे दूरसंचार कंपनियों को राजस्व की हानि होती थी तथा साइबर ठगी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों को अंजाम दिया जाता था।
बरामदगी–
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक 32 स्लॉट का SIM Box, 02 कीपैड मोबाइल फोन, 151 सक्रिय सिम कार्ड, 03 LAN केबल, 02 पावर एडॉप्टर, 01 वाई-फाई राउटर, 02 फर्जी आधार कार्ड तथा 01 काला बैग बरामद किया गया।
इस उल्लेखनीय सफलता एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली समस्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।
अभियुक्त का नाम पता-
मो. नबीश पुत्र मो. शाबिर निवासी इस्लामपुर थाना जयनगर, जनपद मधुबनी, बिहार, उम्र लगभग 28 वर्ष, शैक्षिक योग्यता-12 वीं
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक रशीद खान, साइबर थाना, जनपद महराजगंज।
- उ0नि0 योगेश कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी, जनपद महराजगंज।
- उ0नि0 आशीष कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम, जनपद महराजगंज।
- उ0नि0 अमित सिंह, साइबर कमांडो, गोरखपुर जोन, गोरखपुर।
- उ0नि0 अमित यादव, साइबर क्राइम थाना, जनपद महराजगंज।
- उ0नि0 अभिलाष यादव, साइबर क्राइम थाना, जनपद महराजगंज।
- हे0का0 अमित कुमार सिंह, एसओजी, जनपद महराजगंज
- हे0का0 शैलेन्द्र त्रिपाठी, एसओजी, जनपद महराजगंज
- हे0का0 धीरेन्द्र कुमार मिश्र, स्वाट टीम, जनपद महराजगंज।
- हे0का0 कृष्ण कुमार सिंह, एसओजी, जनपद महराजगंज।
- हे0का0 कैलाश द्विवेदी, एसओजी, जनपद महराजगंज।
- हे0का0 प्रफुल्ल कुमार यादव, साइबर क्राइम थाना, जनपद महराजगंज।
- का0 राम आशीष यादव, एसओजी, जनपद महराजगंज।
- का0 राजीव यादव, स्वाट टीम, जनपद महराजगंज।
- का0 पियूष तिवारी, साइबर थाना, जनपद महराजगंज।
- सर्विलांस सेल मय टीम जनपद महराजगंज।
महराजगंज पुलिस साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा ऑनलाइन धोखाधड़ी की सूचना तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा निकटतम पुलिस थाना/साइबर थाना पर दें।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
