जेएचवी शुगर मिल ने पर्ची किया हायल तो किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन

 

महराजगंज से शिवानन्द त्रिपाठी की खास रिपोर्ट

निचलौल। क्षेत्र के मिश्रौलिया गन्ना क्रय केंद्र पर सोमवार सुबह गन्ना किसानों ने जेएचबी शुगर मिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने मिल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की, मिल द्वारा पर्चियां हायल किए जाने के कारण लगभग 2 घंटे तक गन्ने की तौल प्रभावित रही। किसानों का आरोप है कि मिल प्रबंधन ने 8 और 9 जनवरी की पर्चियां को बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दिया। किसानों को पर्ची का संदेश मिलने के बाद उन्होंने गन्ने की कटाई और छिलाई करके क्रय केंद्र पर खड़ा किया था। किसान सिताब अली, हसीर अहमद, सुरेश यादव, सहजाद, हारुन, आलमगीर, मुनीर, हिरदेश, कमलेश, रोहित श्रीवास्तव, सलाउद्दीन, शत्रुघ्न सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि तीन दिनों के इंतजार के बाद जब कांटे पर तौल कराने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी पर्चियां रद्द हो चुकी है। इससे उनकी तौल नहीं होसका, और उनके सामने संकट खड़ा हो गया। किसानों ने प्रशासन से तत्काल व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और सुधार करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दिया कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे और भाठ क्षेत्र के सभी क्रय केंद्रों का संचालन ठप कर देंगे। किसानों ने यह भी कहा कि एक तरफ किसान गन्ना भुगतान को लेकर पहले से ही परेशान है। वहीं दूसरी तरफ मिल प्रबंधन पर्चीयो को रद्द करके उनका शोषण कर रहा है। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने जानकारी दी कि मिल प्रबंधन द्वारा जब तक पुरानी पर्चियां का तौल नहीं किया जाएगा। तब तक नई पर्चियां सीजर रोक दिया जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *