गरीब, असहाय, जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो –सतीश मद्धेशिया

 

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड नम्बर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर, कस्बा व नौरंगा टोला, वार्ड नम्बर 06 आज़ाद नगर (कुर्मी टोला, सरजू टोला, लखरईया टोला, तुलसहीया टोला, ढाठर टोला), वार्ड नम्बर 04 स्वामी विवेकानंद नगर परसा बुजुर्ग, वार्ड नम्बर 15 महंथ अवैद्यनाथ नगर परतावल बाजार एवं धर्ममंता टोला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान हजारों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ठंड के मौसम में बड़ी राहत बताया।

कम्बल वितरण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की सहायता करना हमारा सामाजिक दायित्व है। नगर क्षेत्र के कोई भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो, इसके लिए लगातार कंबल वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। “मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है” और नगर पंचायत द्वारा आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की कि सक्षम लोग आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें।

कंबल वितरण कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि मुनेंद्र प्रताप उर्फ मुन्ना सिंह, सभासद प्रदीप मोदनवाल, सभासद प्रतिनिधि साहेब राय, शिवम द्विवेदी, दीपक रावत, मिंटू सिंह, कमालुद्दीन खान, आनंद गुप्ता, धीरज पासवान, देवराज सिंह, कन्हैया साहनी, अमित गौड़, अमन प्रजापति, विजय कुमार, संजय, प्रमोद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *