मनरेगा में मलाई काट रहे जिम्मेदार,मजदूर हो रहे सिर्फ ठगी का शिकार

 

बेलघाट,खजनी,गोला व कौड़ीराम ब्लॉक में बिना निरीक्षण चल रहा खेल—एक ही फोटो कई मास्टर रोल पर अपलोड,मौके पर काम शून्य

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पर भी लग रहा गंभीर आरोप

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) गोरखपुर जिले में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई है। विकास खंड बेलघाट,खजनी,गोला व कौड़ीराम में मनरेगा कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आरोप है कि अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) मौके पर निरीक्षण करने के बजाय ब्लॉक कार्यालय में बैठकर ही ड्यूटी निभा रहे हैं, जिससे योजना में फर्जीवाड़ा चरम पर पहुंच गया है।

“एक ही फोटो,कई मास्टर रोल—लूट खसोट का खुला खेल”

सूत्रों के अनुसार मनरेगा पोर्टल पर एक ही कार्यस्थल की फोटो को अलग-अलग मास्टर रोल नंबरों पर अपलोड कर हाजिरी दर्ज की जा रही है। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि कई स्थानों पर कोई कार्य संचालित ही नहीं हो रहा।फोटो से फोटो खींचकर अपलोड करने का खेल खुलेआम चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।

ब्लॉक मुख्यालय में बैठकर निरीक्षण, मैदान में पसरा सन्नाटा”

आरोप है कि अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा नियमित स्थलीय निरीक्षण नहीं किया जा रहा। यदि मौके पर जांच होती तो फर्जी हाजिरी और मास्टर रोल में गड़बड़ी तुरंत पकड़ी जाती। लेकिन निरीक्षण के अभाव में मनरेगा योजना “स्वयं के विकास” का जरिया बनती जा रही है।

मजदूरों का हक या कमीशन का तंत्र”

मनरेगा का उद्देश्य गरीबों को रोजगार देना है, लेकिन यदि बिना काम के भुगतान की तैयारी हो रही है, तो यह सीधे-सीधे गरीब मजदूरों के अधिकारों पर हमला है। सवाल उठ रहा है कि क्या ब्लॉक स्तर पर मलाई काटने का संगठित खेल चल रहा हैं।

जांच होगी या मामला दबेगा”

क्या जिलाधिकारी स्तर से जांच कराई जाएगी
क्या अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई होगी
या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दफन हो जाएगा।
गोरखपुर में मनरेगा योजना की साख दांव पर है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गरीब मजदूरों का भरोसा पूरी तरह टूट सकता है।
अब देखना यह है — क्या प्रशासन ‘मलाई काटने’ वालों पर शिकंजा कसेगा या मनरेगा यूं ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रहेगी?
‼️ क्या कहते हैं
उपायुक्त श्रम रोजगार गोरखपुर – दूरभाष द्वारा संपर्क होने पर उनके द्वारा बताया गया कि मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।‼️

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *