अवैध नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के पास से झोले में रखी 25 शीशी (प्रत्येक 300 ML, कुल 7.5 लीटर) ‘किस-किस सौंफ’ ब्रांड की अवैध नेपाली शराब बरामद की गई है। इस संबंध में थाना ठूठीबारी पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *