बांसगांव विधानसभा के जानीपुर को नया विकास खंड (ब्लॉक) बनाए जाने की मांग जोरो पर

 

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर – क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से बांसगांव विधानसभा के विधायक डॉ विमलेश पासवान ने विधानसभा के सदन में जानीपुर को नया विकास खंड (ब्लॉक) बनाए जाने की मांग को दमदारी से उठाया। उन्होंने कहा कि जानीपुर क्षेत्र की बढ़ती आबादी और भौगोलिक विस्तार को देखते हुए यहा अलग ब्लॉक की स्थापना अत्यंत आवश्यक हो गई है।विधायक विमलेश पासवान ने सदन में बताया कि वर्तमान में क्षेत्र की ग्राम सभाओं को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर – दराज के ब्लॉक मुख्यालय पर निर्भर रहना पड़ता है। जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि जानीपुर को ब्लॉक का दर्जा मिल जाता है तो स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।इस मुद्दे पर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखा गया।
विधायक के इस प्रयास से क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण जगी है और लोगों को भरोसा है कि सरकार जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लेगी।स्थानीय निवासी राजन सिंह राजन ने कहा जानीपुर को ब्लॉक का दर्जा मिलना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम होगा। इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों आएगी।स्थानीय निवासी रमाशंकर यादव ने कहा लंबे समय से क्षेत्रवासी इस मांग को उठा रहे थे। विधायक द्वारा सदन में मुद्दा उठाना सराहनीय है। यदि जानीपुर ब्लॉक बनता है तो आम जनता को प्रशासनिक कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।रामप्रसाद पासवान ने कहा जानीपुर ब्लॉक बनने से युवाओं किसानों और महिलाओं को योजनाओं का लाभ घर के नजदीक मिलेगा। यह सिर्फ प्रशासनिक फैसला नहीं बल्कि क्षेत्र की तकदीर बदलने वाला कदम साबित होगा।विधायक के इस प्रयास से क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण जगी है और लोगों को भरोसा है कि सरकार जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *