दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र ने ऑल इंडिया रैंक हासिल कर इंजीनियर बनने की ओर बढ़ाया कदम, विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान

जेईई मेन में सूर्यकांत का जलवा, 84.41 एनटीए स्कोर से जिले का बढ़ाया मान

महराजगंज। कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा के मेधावी छात्र सूर्यकांत त्रिपाठी ने जेईई मेन-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। नौतनवा क्षेत्र के परसा सोमाली गांव निवासी एवं विद्यालय के आवासीय छात्र सूर्यकांत ने 84.41 एनटीए स्कोर प्राप्त कर परीक्षा सफलतापूर्वक क्वालीफाई की है।
सूर्यकांत ने मैथमेटिक्स में 90 एनटीए स्कोर तथा फिजिक्स में 91.27 एनटीए स्कोर अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। केमिस्ट्री में 39 एनटीए स्कोर के बावजूद कुल 84.41 एनटीए स्कोर हासिल कर उन्होंने अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया। इस उपलब्धि के साथ उन्हें बीई/बीटेक में प्रवेश के लिए जनरल कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 37,305 तथा कॉमन रैंक 2,42,693 प्राप्त हुई है।
बेटे की इस ऐतिहासिक सफलता से पिता कुंजबिहारी त्रिपाठी और माता विभा शुक्ला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार के साथ-साथ गांव, मित्रों और शुभचिंतकों में भी उत्साह का माहौल है।
विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, असिस्टेंट डायरेक्टर मो. महफूज सहित शिक्षक मनमीत पटेल, सरवन विश्वकर्मा, महेंद्र उपाध्याय, गंगेश वर्मा, राजेंद्र कुमार, राहुल जायसवाल, उषा सिंह, कैमलिया सरकार, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल एवं सीमा पांडे ने मेधावी छात्र को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि सूर्यकांत की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और क्षेत्र के अन्य छात्र भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित होंगे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *