फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला 10 हजार का इनामिया गिरफ्तार

 

खजनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी दबोचा गया

खजनी/गोरखपुर। गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र की पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाले 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही थी।
पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना खजनी पुलिस ने मुकदमा संख्या 42/2025 में वांछित दिनेश यादव पुत्र रामप्रीत यादव, निवासी ग्राम कुआं बुजुर्ग कमरदेवा, ढकहा बाजार, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के माध्यम से दो पासपोर्ट बनवा लिए थे। इस मामले में उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 419, 420, 467, 468, 471 तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले के खुलासे के बाद आरोपी को वांछित घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद खजनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और पासपोर्ट बनवाने के इस नेटवर्क में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल था या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की कूटरचना, धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामलों में आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *