जुआ अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत 08 मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती (ताश के पत्तों) का न्यायालय के आदेश के अनुपालन मे हुआ विनष्टीकरण

 

 

महाराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में माल मुकदमाती के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मा० न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जनपद महाराजगंज के आदेश के अनुपालन में थाना बरगदवा पर जुआ अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कुल 08 मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती (ताश के पत्तों) का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। विनष्टीकरण की कार्यवाही क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह, प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार राय , उपनिरीक्षक रविशेन यादव एवं हेड मोहर्रिर अनिल कुमार थाना बरगदवा की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। साथ ही माल फड़ से प्राप्त धनराशि ₹2,050/- को नियमानुसार जिला कोषागार, महाराजगंज में जमा कराया जाएगा।

विनष्टीकरण से संबंधित मुकदमे
मु0अ0सं0 53/2020, 61/2022, 87/2017, 115/2017, 133/2017, 78/2018, 103/2019 एवं 027/2024

महराजगंज पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ साथ माल मुकदमाती के समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *