महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक एवं विषम परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में पुलिस लाइन महराजगंज में दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं भीड़ प्रबंधन का व्यापक अभ्यास (Riot Control Drill) आयोजित किया गया।
इस अभ्यास में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक, पुलिस लाइन एवं जनपद के सभी थानों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल को दंगा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित करना तथा उनकी कार्यकुशलता एवं आपसी तालमेल को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
अभ्यास के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, भीड़ को नियंत्रित करने की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों, फॉर्मेशन निर्माण, सामूहिक मार्च, संवेदनशील परिस्थितियों में संयमित एवं विधिसम्मत कार्रवाई, उपद्रवी तत्वों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर पुलिसकर्मियों को त्वरित निर्णय लेने एवं समन्वित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अभ्यास के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल को सदैव शारीरिक रूप से दक्ष, मानसिक रूप से सजग एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित रहना चाहिए, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन में दक्षता बनाए रखने तथा नियमित अभ्यास करते रहने के निर्देश भी दिए।
महराजगंज पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं अभ्यास आयोजित किए जाते हैं, ताकि पुलिस बल की परिचालन क्षमता, अनुशासन, समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके । जनपद पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार है।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
