मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत मिशन शक्ति टीम एवम एंटी रोमियो द्वारा बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

महराजगंज जनपद के थाना निचलौल अन्तर्गत चौक बाजार में आज दिनांक 21.05.2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम द्वारा चौक बाजार मे बालिकाओ को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण व साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था।
बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181′, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’* से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं व साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 181 112 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *