महाराजगंज में सत्येन्द्र बारी का धुआंधार जनसंपर्क अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम, देर रात तक चलता रहा जनता से संवाद

पिछड़े समाज को सरकार की मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी पहल, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं, पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना सघन जनसंपर्क अभियान

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी ने महाराजगंज जनपद में सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 15 से अधिक स्थानों पर जनचौपाल, बैठकें एवं जनसंवाद कार्यक्रम किए। सुबह से देर रात तक चले इस अभियान में उन्होंने विशेष रूप से पिछड़े एवं वंचित समाज के लोगों से सीधा संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।

सत्येन्द्र बारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों को सरकार की नीतियों से जुड़ने और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि “मेरा संकल्प है कि पिछड़े समाज का एक भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं और विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। सरकार की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही मेरे निरंतर प्रवास का उद्देश्य है।”

जनसंपर्क के दौरान बारी ने विभिन्न स्थानों पर लोगों की समस्याएँ भी सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संवाद किया।

एक ही दिन में 15 से अधिक कार्यक्रमों और देर रात तक लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने के कारण सत्येन्द्र बारी का महाराजगंज प्रवास जनपद में चर्चा का विषय बना रहा।

इस अभियान में जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित उनके जनपद प्रतिनिधि रमेश बारी एवं सुनील बारी भी साथ रहे।

सत्येन्द्र बारी ने दोहराया कि जनसेवा केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि सरकार की योजनाएँ और उनका लाभ लेकर स्वयं जनता के बीच पहुँचना ही सच्ची सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *