राज गैस एजेंसी के वरिष्ठ कर्मचारी अच्छेलाल गौतम का निधन

परतावल/महराजगंज

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल वार्ड संख्या 10 निवासी और राज गैस एजेंसी के वरिष्ठ कर्मचारी अच्छेलाल गौतम का रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अच्छेलाल गौतम पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से राज गैस एजेंसी से जुड़े थे। अपनी ईमानदारी, मृदु व्यवहार और सेवा भाव के कारण वे एजेंसी के ग्राहकों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। हर ग्राहक को वह परिवार की तरह सम्मान देते थे, इसी वजह से लोग उन्हें बेहद अपनत्व से याद करते हैं।

निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। एजेंसी के साथी कर्मचारियों, ग्राहकों और क्षेत्रवासियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि अच्छेलाल जी जैसे मिलनसार और मददगार व्यक्ति का जाना पूरे परतावल के लिए बड़ी क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्राप्त हो।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *