पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कराई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *