धर्मेन्द्र सिंह बने प्रभारी निरीक्षक पनियरा

 

 

 

महराजगंज जनपद में  पुलिस अधीक्षक  शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

इसके तहत निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को साइबर थाना, महराजगंज से थाना पनियरा के प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनात किया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष पनियरा, संजय सिंह को साइबर थाना, महराजगंज में नवीन तैनाती दी गई है। उक्त तैनाती का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। पुलिस विभाग द्वारा जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *