अवैध खनन के विरुद्ध पनियरा पुलिस की कार्यवाही, 03 वाहन हुए सीज

महराजगंज: जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.06.2026 की रात्रि में उप-जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार, खनन अधिकारी अजीत कुमार तथा थाना पनियरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गिरगिटिया एवं रानीपुर पाण्डेयपुर टोला क्षेत्र में छापेमारी की गई।

कार्यवाही के दौरान अवैध खनन में संलिप्त 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 02 लोडर मय ट्रैक्टर को सीज कर विधिक कार्यवाही की गई।

महराजगंज पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *