मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने आयोजित किया ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत थाना सोहगीबरवा क्षेत्र के शिकारपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम के सदस्य कांस्टेबल दिनेश प्रजापति एवं महिला कांस्टेबल रूपाली पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 18 महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया।

महिला संबंधी अपराधों (जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, बलात्कार आदि) से निपटने और आवाज उठाने के बारे में जानकारी दी गई। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वुमन पावर लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) तथा साइबर हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सहित महिलाओं व बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अल्पवयस्क बालिकाओं के घर से जाने/भागने (एलोपमेंट) से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों, समस्याओं और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उनमें सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की भावना जागी है तथा पुलिस व अन्य विभागों के समक्ष अपनी बात खुलकर रखने का आत्मविश्वास मिला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *