गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का पहला प्रकाश पर्व धूम धाम से मनाया गया

रायबरेली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर में आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का पहला प्रकाश पर्व बड़ी ही श्रद्धा धूमधाम से मनाया गया। पूरे गुरुद्वारे में फूलों गुब्बारों और लाइट से भव्य सजावट की गयी।
प्रातः 3:00 बजे से सुखमनी साहिब जी का पाठ आरम्भ हुआ।
प्रातः 4:00 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज का हजारों की संख्या में उपस्थित संगत में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश हुआ।

हुकम नामा लिया गया उपरान्त पाँच बाणियों का पाठ हुआ इसके बाद कीर्तन एवं कथा विचार हुये अरदास हो के गुरु का लंगर शुरू हुआ गुरुद्वारा के हेडग्रंथी गुरु विन्दर सिंह गुरु घर के कीर्तनी भाई नवदीप सिंह जी ने कीर्तन किया बीबी रिमल कौर गुरु गोबिन्द सिंह स्टडी सकिल ने अनमोल कीर्तन करके संगत को निहाल किया। सुखमनी साहिब सोसाइटी के वीरों ने भी संगत में पाठ किया।

लंगर की सेवा सरदार सुरेन्द्र सिंह मोंगा परिवार की ओर से की गयी। इस अवसर पर गुरुद्वारा मुख्य संरक्षक सरदार बसंत सिंह बग्गा अध्यक्ष हरमरन्दर सिंह सलूजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुभेज सिंह सलूजा महामंत्री बलबीर सिंह गाँधी मीडिया प्रभारी सतपाल सिंह बग्गा, धार्मिक मंत्री इन्द्रजीत सिंह, कोषाध्यक्ष नरेन्दर सिंह अरोड़ा हरविदर सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजीत सिंह गाँधी, सतनाम सिंह मोंगा, बलजीत सिंह मखीजा, हरविन्दर सिंह गाँधी, मनजीत सिंह गाँधी, निरवेर सिंह, कंचन सिंह, निर्मल सिंह खनूजा, अमनदीप सिंह बग्गा, मनप्रीत सिंह मोंगा, नरेदर सिंह सलूजा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *