चाइना सदर्न एयरलाइंस ने गुआंगज़ौ-नई दिल्ली उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा की

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
12/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – चाइना सदर्न एयरलाइंस ने गुआंगज़ौ और नई दिल्ली के बीच नियमित यात्री उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा की है।

चाइना सदर्न ने शनिवार को घोषणा की कि वह 21 सितंबर से गुआंगज़ौ और नई दिल्ली के बीच नियमित यात्री उड़ानें फिर से शुरू करेगा।

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) ने जानकारी दी है कि पिछले छह साल से निलंबित चाइना सदर्न एयरलाइंस की गुआंगज़ौ-नई दिल्ली उड़ान सेवा फिर से शुरू होने जा रही है।

खबर में बताया गया है कि उड़ान सेवाओं की बहाली के साथ, एयरलाइंस दक्षिण एशिया में आठ मार्गों पर 100 से अधिक राउंड-ट्रिप उड़ानें संचालित करेंगी।

चाइना सदर्न एयरलाइंस चीन की प्रमुख एयरलाइनों में से एक है, जिसका मुख्यालय चीन के दक्षिणी गुआंग्डोंग प्रांत में गुआंगज़ौ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *