क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के बॉर्डर पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

 


भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद विनोद राय का महाराजगंज जनपद में प्रथम आगमन पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के सीमा कतरारी चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। महाराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करते ही “कतरारी एवं परतावल” में ढोल-नगाड़ों, माल्यार्पण और गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम सुबह से ही सड़कों पर डटा हुआ था। जगह-जगह तोरण द्वार (स्वागत गेट) बनाए गए थे। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों का माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
भव्य स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा:
“यह स्वागत मेरा नहीं, बल्कि भाजपा के एक-एक निष्ठावान कार्यकर्ता के परिश्रम का सम्मान है। हमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और आगामी संगठनात्मक चुनौतियों के लिए अभी से कमर कस लेनी है।”

उक्त दौरान वहां जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, भाजपा नेता व पत्रकार अजय श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, चेयरमैन पनियरा उमेश जायसवाल, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, शुभलक्ष्मी सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य / बरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष गण,मण्डल महामन्त्री गण ग्राम प्रधान  अन्य कार्यकर्ता तथा पार्टी के पदाधिकारी गण सहित तमाम जन मौजूद  रहें।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *