न्याय की आस में दूसरी बार पहुंची  पीड़िता पहुँची एसपी कार्यालय

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार महिला मिशन शक्ति की लाख दावे करती है वहीं अगर रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र की बात की जाए तो पीड़िता लवली त्रिवेदी पत्नी अनुज त्रिवेदी ग्राम धोढरी मजरे चोहनिया। निवासी ने बताया कि घटना दिनांक 4. 7.2026 समय लगभग 4:00 बजे की है दिन में अपने पति के साथ घर से रायबरेली जा रही थी तभी पहले से घात लगाए बैठे पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही विनय कुमार त्रिवेदी पुत्र पप्पू त्रिवेदी व उनकी पत्नी। बेबी त्रिवेदी अर्पित त्रिवेदी अभय त्रिवेदी उपरोक्त निवासीगढ़ जो एक राय होकर रास्ते में बैठे थे सभी ने मेरे पति व मुझको डंडे व बेल्ट से मारने लगे यही नहीं मारपीट के दौरान पीड़िता अर्ध नंग हो गई लेकिन दबंगों को रहम नहीं आया । किसी तरह शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब पीड़िता व उसके पति की जान बची । पिता ने इसकी शिकायत लिखित हरचंदपुर थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया मजबूर होकर पीड़िता अपने पति के साथ दोबारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *