ग्राम देवी के मंदिर से लगभग 30 किलो पीतल के घंटे चोरी ग्रामीणों में आक्रोश

 

चोरों की नियत इतनी खराब है कि वो मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं चोरों ने ग्राम देवी के मंदिर से पीतल के लगे घंटे चोरी कर लिया जिनका वजन लगभग 30 किलो बताया जा रहा है l

चोरी की वारदात भदोखर थाना क्षेत्र के ताला गोपालपुर में घटित हुई है जहां सई नदी के किनारे मां ठोकरा महारानी का मंदिर है
यह यहां की ग्राम देवी हैं अभी कुछ दिन पहले ही इस मंदिर के बारादरी निर्माण के बाद भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया था l

बीती रात चोरों ने इस मंदिर प्रांगण में लगे नीम के पेड़ से लगभग 30 किलो वजन के पीतल के घंटे चोरी कर लिए मंदिर के सेवादार कुलदीप सिंह ने बताया कि सुबह जब ग्रामीण यहां दर्शन करने आए तो देखा घंटे सारे गायब हैं इसके बाद पूरे गांव में चोरी की
बात फैलते ही लोग इकट्ठा हो गए जिसकी सूचना ग्रामीणों ने  112 नंबर पर फोन करके पुलिस को दे दी  पुलिस ने चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *