आरक्षी नागरिक पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

 

 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में की गई मीटिंग
संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, महराजगंज द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश

बैठक में परीक्षा की समग्र तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट्स, स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स एवं पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी बैठक में कहा कि सॉल्वर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग एवं अन्य अनुचित साधनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों/कर्मचारियों/पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह बैठक जनपद में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप परीक्षा की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम है

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *