सिसवा बाजार में गूंजा युवा शक्ति का संकल्प, ऐतिहासिक रहा ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम
मुख्य वक्ता — श्री रमेश जी, प्रांत प्रचारक, गोरक्ष प्रांत
सिसवा बाजार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाराजगंज के तत्वावधान में सोमवार, 17 अगस्त को विराज रिसोर्ट, ब्लॉक रोड, सिसवा बाजार में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम नगर के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन बन गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। पूरे परिसर में राष्ट्रभाव, ऊर्जा, अनुशासन और युवाशक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रमेश जी, प्रांत प्रचारक, गोरक्ष प्रांत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “Gen Z के आदर्श रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और अशफाकउल्ला खान जैसे महान राष्ट्रभक्त होने चाहिए।” उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने अपने साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम से देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। आज के युवाओं को भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाना चाहिए। भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्रहित में लगाएं तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें और जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे आएं। उनका संबोधन युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करने वाला रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव अग्रवाल जी ने की। उन्होंने कहा कि आज का युवा प्रतिभा, सामर्थ्य और ऊर्जा से भरपूर है। आवश्यकता केवल इस बात की है कि उसकी शक्ति को सही दिशा और राष्ट्रहित का उद्देश्य मिले।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ने किया।
इस दौरान विभाग प्रचारक सिद्धार्थनगर राजीव नयन, सह विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक विनय, सह जिला प्रचारक रोहित, सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत जी, जिला कार्यवाह शिव चरण, सह जिला कार्यवाह अनिल, जिला संपर्क प्रमुख विमल, अभियान सह संयोजक रंजीत, नगर विस्तारक श्रवण, नगर कार्यवाह अमित पुरी, सह नगर कार्यवाह योगेश, नगर प्रचार प्रमुख कौशलेन्द्र, खंड कार्यवाह सुनील, खंड संघचालक रामबचन ,साधु शरण तथा अनुप सहित नगर कार्यकारिणी के अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ज्योतिष मणि त्रिपाठी, ई. नीरज तिवारी, शशिकला सिंह, धीरज तिवारी,अस्तित्व सिंह,कृष्णमुरारी सिंह, गिरिजेश जायसवाल, भगवान दास, मनीष , अनूप , आशुतोष भालोटिया, एन बी पाल,ओ. ए. जोसफ और नमित भालोटिया सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति और उनका उत्साह पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, उनके कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर हुए संवाद ने उपस्थित युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा दी।
सिसवा बाजार के इतिहास में यह आयोजन युवाशक्ति के जागरण, राष्ट्रभावना और सामाजिक सहभागिता का एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अध्याय बनकर दर्ज हुआ।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
