मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई लापता पति की शिकायत

गर्भवती मुस्लिम महिला खोज रही है अपने हिंदू पति को

मुस्लिम गर्भवती महिला ने हिंदू युवक से शादी करने के बाद मायके वालों द्वारा पति को लापता करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज करवाई है। उसने मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति को ससुराली जनो द्वारा लापता कर हत्या किये जाने या किसी अप्रिय घटना करने और अपने पति को छिपाये जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। रायबरेली शहर कोतवाली की रहने वाली मुस्लिम महिला ने कहा है उसका पति दीनू सिंह पुत्र शिवबिन्द बहादुर सिंह निवासी ग्राम
बडेरवा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली से मुलाकात हुई और बातचीत, प्यार मोहब्बत शारीरिक
सम्बन्ध में बदलने के बाद आपसी सुलह समझौता के आधार पर 25.02.2025 को अनुबन्धित तौर पर हुआ था। जिसके बाद दोनों लोगों लोग हिन्दू रीति रिवाज के रूप में पति-पत्नी के तौर पर रहने लगे और मुस्लिम महिला ने बताया कि दीनू सिंह के साथ विगत 8 माह से एक दूसरे के साथ गैर जनपद में पति-पत्नी की तरह
रह रहे थे और इस दौरान दोनो के संसर्ग वह 6 माह की गर्भवती भी है। मुस्लिम महिला का कहना है कि इस विवाह से ससुराल के उसके पति के भाई रीनू सिंह, गौरी सिंह, शिवबिन्द बहादुर सिंह, शैल सिंह, और
एस०टी०एफ० में तैनात बताने वाले पुलिसकर्मी बच्चा सिंह काफी नाराज थे और लगातार बहुत बुरा करने की धमकी दे रहे थे, जबकि वह और उसका पति दीनू सिंह आगरा में अपना स्पा ब्यूटी पार्लर आदि का व्यवसाय कर अपना भरण-पोषण कर रही थी परन्तु लगभग 15-16 दिसम्बर 2025 को उसके पति का भाई रीनू सिंह ने मो0नं0- (7380660535) पर घर में आयोजन होने की जानकारी दी। जिस पर उसके पति दीनू सिंह को बुलाया और साथ में पूरी सुरक्षा देने की बात कही, जिस पर उसके पति 26. दिसम्बर 2025 को आगरा से अपने निवास स्थान डलमऊ रायबरेली के लिए चले तब से ना तो उसके पति दीनू सिंह का पता
चल रहा है और ना ही दीनू सिंह के घर वाले उसके पति के बारे में सही-सही बता रहे है। यही नही इस मामले में उसने डलमऊ थाने में भी लिखित सूचना दी थी परन्तु पुलिस ने मुस्लिम महिला देखकर उसकी हर बात को अनसुनी कर थाने से लौटा दिया। महिला को
को शंका है कि एस०टी०एफ० कर्मी, भाई रीनू सिंह व अन्य ससुरालीजनों ने मिलकर उसके
पति की या तो हत्या करवा दी है या उसे प्रताडित करने के इरादे से कही लापता कर
दिया है महिला 6 माह की गर्भवती है और अपने पति की खोंज में दर-दर भटक रही है। उसने पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई है कि उसकी रिपोर्ट दर्ज कर उसके पति को जिस भी हालात में हो उसके सामने लाया जाए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *