सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस पर हमला, सिपाही घायल

 

रायबरेली में ईंट पत्थर चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एक आरक्षी की आँख में चोट लगी है। सिपाही को आनन फानन एम्स ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। मामला भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव का है । यहां के रहने वाले चंद्रभान सिंह और बच्चा सिंह के बीच किसी बात को लेकर ईंट पत्थर चल रहे थे। सूचना पर पहुंची पीआरवी और भदोखर थाने की पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पुलिस के समझाने बुझाने पर दोनों उग्र हो गए और पुलिस पार्टी पर ही हमला कर दिया । हमले में पीआरवी पर तैनात सिपाही कीर्ति कुमार की आंख में गंभीर चोट लग गई । कीर्ति कुमार को तुरंत एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। उधर भदोखर थाने की पुलिस ने हमला करने वाले दोनों आरोपियों बच्चा सिंह और चंद्रभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *