त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरे अधिकारी

 

भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त
दुकानदारों से संवाद कर दिए सख्त निर्देश

व्यवस्था बिगाड़ी तो होगी कड़ी कार्रवाई

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। इसी क्रम में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा,पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज गोरखपुर डॉ.एस चनप्पा,जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से थाना राजघाट एवं कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों की मौजूदगी से बाजारों में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी,कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह, राजघाट थाना प्रभारी पंकज कुमार गुप्ता व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद राय सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित किया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी दुकानदार सड़क या आवागमन को बाधित न करे और व्यवस्थित तरीके से व्यापार करें। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें—पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।
प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *