पुलिश टीम को मिली बड़ी सफलता आगजनी के मामले में एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

 

 

महराजगंज जनपद में  अपराध रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर  अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में, तथा थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना श्यामदेउरवां पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम द्वारा आगजनी व अन्य सुसंगत धाराओं से संबंधित मुकदमे के वांछित अभियुक्त गिरिजेश सिंह पुत्र रामाज्ञा सिंह निवासी वार्ड नम्बर 12 भगत सिंह नगर नगर पंचायत परतावल को मुंडेरी चौबे थाना कोठीभार से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।

मामले का विवरण-
पंजीकृत अभियोग, धाराएं – मु०अ०सं० 276/26, धारा-131 / 326G / 351(3) / 352 BNS
संबंधित थाना- श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *