साड़ी सेंटर और ब्यूटी पार्लर में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

महराजगंज जनपद मे श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर स्थित आकांक्षा साड़ी सेंटर एवं ब्यूटी पार्लर में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरेश सिंह (43) निवासी मुंडेरी चौबे, थाना कोठीभार, महराजगंज के रूप में हुई है निवासी छातीराम वार्ड नंबर 12,भगत सिंह नगर थाना श्यामदेउरवा को पुलिस ने आरोपी को 17 अक्टूबर 2026 को मुंडेरी चौबे गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 131, 326, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे परतावल चौराहे पर छातीराम पुल से लगभग 100 मीटर पहले स्थित आकांक्षा साड़ी सेंटर एवं ब्यूटी पार्लर में आग लग गई थी। आग की लपटों ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *