सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद

 

गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जहां एक-एक कर उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

दूर-दराज के जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि पीड़ितों को जल्द राहत मिल सके।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *