महराजगंज में वट सावित्री व्रत की रही धूम, सुहागिन महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना

महराजगंज। जिले में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर रखे जाने वाले इस व्रत को लेकर सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने वट वृक्ष पर कलावा लपेटकर पूजा की और कथा श्रवण किया।
भारतीय सनातन संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट प्रेम, समर्पण एवं अखंड सौभाग्य का पावन पर्व बट सावित्री व्रत (बरसाईत) श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जाता है।

यह व्रत माता सावित्री के अद्भुत साहस, तप, निष्ठा और पतिव्रता धर्म की प्रेरणादायी कथा का प्रतीक है, जिन्होंने अपने तप एवं संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे।

वट वृक्ष की पूजा कर महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि, पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं वैवाहिक जीवन में मधुरता लेकर आए।

पूजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर भगवान विष्णु एवं माता सावित्री की आराधना की। आचार्यों ने बताया कि सनातन धर्म में वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है और यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक माहौल बना रहा और महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ व्रत का पालन किया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *